लोकसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जूटी हैं. हालांकि, अब आम चुनाव के आखिरी चरण के मतदान होने हैं. अब इस दरमियान नेताओं बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के साथ-साथ बयानबाजीयों से लेकर आपत्तिजनक फब्तियों तक सबकुछ जैसे आम बात हो गई है.
इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता अनूप सिंह चंदन ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, उनका यह आरोप है कि गाजीपुर में कल एक सार्वजनिक बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ओपी राजभर ने पब्लिकली दुर्व्यवहार किया.
BJP worker Anoop Singh Chandan has registered a complaint with the police against Suheldev Bhartiya Samaj Party Chief OP Rajbhar (in file pic) for allegedly abusing BJP workers at a public meeting yesterday, in Ghazipur. pic.twitter.com/xsA7YhIr7Z
ANI UP (@ANINewsUP) May 18, 2019