पांच साल के कार्यकाल में पीएम मोदी का पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें मुख्य बातें

शुक्रवार को पीएम मोदी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में पहली दफा खुले तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा. इस प्रेस कॉन्फ्रेन्स में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे. इस दौरान शाह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बहुत लंबे, सफल चुनाव अभियान की समाप्ती पर कुछ बातें बताने के लिए आपको आमंत्रित किया है.

उन्होंने कहा- आजादी के बाद जितने भी चुनावी अभियान हुए हैं, यह चुनावी अभियान उनमें से सबसे ज्यादा मेहनत इस चुनाव में की गई है.

उन्होंने कहा- बीजेपी जनसंघ के समय से संगठनात्मक आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है, हर कार्य में जनसंघ हमारे काम का मुख्य आधार रहा है.

उन्होंने कहा- लोगों में काफी उत्साह है और हमें विश्वास है कि एक बार फिर नरेन्द्र मोदी सरकार बनेगी। 10 लाख 35 हजार बूथ में से 8 लाख से अधिक बूथ की संरचना हमने पूरी की है.

उन्होंने कहा- देश के हर वर्ग तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए सरकार ने काम किया है। महिलाएं, गरीब, बच्चे, युवा, अल्पसंख्यक सभी को सरकार ने 133 योजनाओं के जरिए छुआ है.

उन्होंने कहा- कुल 13 प्रदेशों में 25 क्लस्टर बनाए गए, हमारे वरिष्ठ नेताओं ने वहां काफी दौरे किए, इसकी सफलता हमें देखने को जरूर मिलेगी.

उन्होंने कहा- हमने अपना चुनावी अभियान जनवरी 16 से शुरू कर दिया था, हमारा लक्ष्य था कि जो 120 सीट हम पिछली बार नहीं जीत सके थे, हम इस बार उन्हें जीतना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि हमें इस बार अच्छे परिणाम देखने को मिलें.

उन्होंने कहा- देश के सम्मान को बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। पूरी दुनिया में भारत को एक शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम मोदी सरकार ने किया है.

उन्होंने कहा- ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे। बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे.

उन्होंने कहा- 1 लाख 5 हजार किमी यात्रा पीएम मोदी ने की है, अधिकांश जनसभाएं 40 डिग्री से 45 डिग्री के तापमान में पीएम मोदी ने रैलियां की है। इन रैलियों में आने वाले लोगों की संख्या लगभग-लगभग 1 करोड़ से अधिक रही.

उन्होंने कहा- मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है.

इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार पत्रकारों से खुल कर बात किया. पीएम मोदी ने कहा – भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। विश्व को हमें प्रभावित करना चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा- यह चुनाव बेहद शानदार और सकारात्मक रहा, चुनाव के दौरान आईपीएल, बोर्ड परिक्षाएं, रमजान, नवरात्र सब एक साथ चलती रही, सरकार जब सक्षम हो तो सब मुमकिन है

पीएम ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि 23 मई को हम देखेंगे कि पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी वापस आ रही है.

उन्होंने कहा- चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ। पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है। ये अपने आप में बड़ी बात है.

उन्होंने कहा- चुनाव में जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, उनके उस उत्साह के लिए, उनके आर्शीवाद के लिए मैं जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *