नाथूराम को लेकर प्रज्ञा के बयान पर बोले दिग्गी, कहा भाजपा को माफी मांगनी चाहिये

प्रज्ञा द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम को देशभक्त करार देने पर कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह ने पलटवार किया है. दिग्गविजय सिंह ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि मोदी जी, अमित शाह जी और राज्य भाजपा कोबयान जारी करने चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। मैं इस कथन की निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था, उसकी महिमा करना देशभक्ति नहीं है, यह देशद्रोह है।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, नाथूराम गोडसे देशभक्त थे। देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें हिंदू आतंकवादी बताने वाले अपने गिरेबान में झांककर देखें। अबकी बार चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब अभिनेता से नेता बने कमल हासन हिंदू आतंकवाद को लेकर विवादित बयान दिया था। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करते हुए हासन ने कहा था कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था। कमल हासन ने कहा था, आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था। मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि यहां पर कई सारे मुस्लिम मौजूद हैं। मैं महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने खड़े होकर यह कह रहा हूं।

बता दें, कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्ति बताए जाने पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भारत की आत्मा पर गोडसे के उत्तराधिकारी और बीजेपी ने हमला बोला है. बीजेपी नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को सच्चा राष्ट्रवादी बता रही है और हेमंत करकरे जैसे लोगों को राष्ट्र-विरोधी बता रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए जान दे दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *