पश्चिम बंगाल में जम्मू कश्मीर से भी बदतर हालात :पीएम मोदी

कोलकाता में मंगलवार को अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा को लेकर पीएम मोदी ने ममता सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पशचिम बंगाल में हालात कश्मीर से भी बदतर हो गया है.

दरअसल, पीएम ने कहा-कश्मीर हिंसा और आतंकवाद के लिए जाना जाता है। कश्मीर में पंचायत के चुनाव हुए। एक भी पोलिंग बूथ पर हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई। उसी समय पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हुए। सैकड़ों लोग मारे गए, जो जीतकर आए उनके घर जला दिए गए।

जो जीतकर आए उन्हें झारखंड और पड़ोसी राज्यों में मुंह छिपाकर रहना पड़ा। उनका गुनाह था कि वे जीत कर आए। उस समय लोकतंत्र की बात करने वाले और खुद को न्यूट्रल कहने वाले चुप रहे। इससे उनको बल मिलता गया। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा-

चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं की रैलियां रद्द की गईं, एक सूबे के मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को नहीं उतरने दिया गया। प्रधानमंत्री की सभा रद्द की गई, रात 9 बजे परमिशन मिली। अमित शाह की सभा रद्द कर दी गई। यह पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। उन्हें बीजेपी, लेफ्ट या कांग्रेस का भय नहीं है, उन्हें भय बंगाल की जनता का है। उन्हें भय है कि बंगाल की जनता अगर खड़ी हो गई तो उनका (ममता) भविष्य अधर में चला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *