हाई बीपी में करें इन फलों का सेवन, तनदरुस्त रहेंगे

उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है, जिसके मरीज भारत में लगातार बढ़ रहे हैं । इसमें धमनियों में खून का दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण दिल को सामान्य से ज्यादा काम करना पड़ता है। आमतौर पर यह समस्या अधिक तला-भुना और चिकनाई युक्त भोजन करने और शारीरिक श्रम न करने की वजह से होती है।

डायटिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे फल-सब्जी या अन्य खाद्य पदार्थ जिनमें पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम हो, उनका हर दिन सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे फलों के बारे में जिनका सेवन करने से कंट्रोल में रहेगा आपका बीपी

सकरकंद

शकरकंद स्ट्रेस कम करने में सहायक होता है बता दें, शकरकंद यानी स्वीट पटेटो में बीटा कैरोटीन, कैल्शियम और घुलनशील फाइबर होते हैं, जो स्ट्रेस को कम करते हैं और बीपी को कंट्रोल में रखते हैं।

पोटेशियम का बेस्ट सोर्स केला

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में पोटैशियम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केला पोटैशियम का सबसे अच्छा स्रोत है।

उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है स्ट्रॉबेरी

इसमें भरपूर ऐंटिऑक्सिडेंट, विटमिन सी और ओमेगा 3 फैटी ऐसिड होता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद पोटैशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

आम

आम पोटैशियम से भरपूर होता है, जो इसे उच्च रक्तचाप का प्रबंधनकरने के लिए एक आदर्श फल बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *