मध्यप्रदेश में रविवार को चुनाव खत्म होने के बाद ही बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है. दिग्विजय सिंह के भोपाल में वोट न डालने पर साध्वी का कहना है कि ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी बर्खास्त कर देनी चाहिये.
वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस नेता ने वोट ना डालने की वजह से खेद जताया है. उन्होंने कहा है कि अगली बार वो भोपाल से वोटर आईडी कार्ड बनवा लेंगे और जरूर वोट करेंगे. रविवार को मध्य प्रदेश में भोपाल, राजगढ़ के अलावा छह सीटों पर चुनाव हुआ.
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय सिंह के बीच इस तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाने वाले व्याख्या हुई है. दोनों के बीच जुबानी जंग जारी रहती है.हालांकि, अब दोनों ही नेताओं की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गई है और यहां से कौन किसपे भारी पड़ता है यह 23 मई को रिजल्ट के ही दिन पता चलेगा.