लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रही है. जिसमे पश्चिम बंगाल की आठ सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है. इस बीच घाटल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारती घोष के काफिले पर हमला कर तोड़फोड़ की गई है.
आरोप है कि घटाल से बीजेपी की उम्मीदवार भारती घोष के साथ टीएमसी की महिला कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की की. जबकि टीएमसी का आरोप है कि भारती घोष एक बूथ के अंदर वीडियो बना रही थीं जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है.
वहीं पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भी चुनावी हिंसा की ख़बर है जहां बीजेपी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है. बीजेपी का आरोप है कि ये हत्या तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने करवाई है जबकि तृणमूला इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर रही है.