कीटो डायट शरीर को फिट रखने में मदद करता है, लेकिन क्या यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार है?
स्टडीज की मानें तो कीटो डायट व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने के साथ ही दिल की सेहत और मेटाबॉलिक हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डालती है।
कीटो डायट बैड कोलेस्ट्रॉल कहे जाने वाले एलडीएल के साइज को बढ़ाने में मदद करती है। इससे इन सेल्स में मौजूद फैट को घुलने में सहायता करने वाले पोषक तत्व की संख्या बढ़ती है और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस का रिस्क कम होता है।
ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है ऐसे में दिली की सेहत के लिए इसका कम होना जरूरी है।
शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अगर अनुपात में हो तो इससे शरीर को कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नुकसान नहीं पहुंचा पाती। कीटो डायट इस अनुपात को कायम करने में सहायता करती है।
एचडीएल कोलेस्ट्रॉल कम हो तो कीटो डायट उसे बढ़ाने में भी मदद करती है। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है क्योंकि यह फैट व कोलेस्ट्रॉल को लिवर तक पहुंचाते हुए शरीर से बाहर फेंकने में मदद करता है।