आज से इस्लाम धर्म का पाक महीना रमज़ान शुरू हो गया है. इस महीने की इस्लाम धर्म में बहुत ही अहमियत होती है. ऐसा माना जाता है कि इस पाक महीने में आम दिनों में किए गए नेकी के काम की तुलना में 70 गुना अधिक नेकी मिलती है.
इस दौरान वो दिनभर सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं, शाम को इफ्तार (शाम को रोजा खत्म करने के लिए खाया जाना वाला खाना) करते हैं और रात में खास नमाज तरावीह पढ़ते हैं और रात की आखिरी पहर में सेहरी (रोजा शुरू होने से पहले का खाना) खाते हैं.
रोज़ा शुरु होने के 29 या फिर 30 दिनों के बाद चांद देखकर ही रमजान का महीना खत्म होता और अगले दिन ईद मनाई जाती है, जिसे इद-उल-फितर कहा जाता है.
पीएम मोदी ने भी रमजान के पवित्र महीने की शुभारंभ की सबको बधाई दी है.
Greetings on the start of the holy month of Ramzan. May this auspicious month further the spirit of harmony, happiness and brotherhood in our society.
Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) May 6, 2019
पीएम मोदी ने ट्वीट कर के कहा है कि रमजान के पवित्र महीने के शुरू होने पर बधाई. यह पावन महीना हमारे समाज में सौहार्द्र, खुशहाली और भाईचारा बढाए.
पीएम मोदी के साथ साथ अरविंद केजरीवाल ने भी इसकी बधाई दी है. केजरीवाल ने ट्वीट कर के कहा है कि रमज़ान के पाक महीने की सब को बहुत बहुत शुभकामनाएं.