मतदान को मनायें उत्सव की तरह : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को युवा मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान को उत्सव की तरह मनायें।

योगी ने आज सुबह ट्वीट किया, लोकतंत्र के महाकुंभ के पांचवें चरण का आप सब आनंद लें।

उन्होंने कहा कि याद है न, पहले मतदान, फिर जलपान। खासकर, पहली बार वोट देने जा रहे युवक-युवती तो इसे उत्सव की तरह ही मनाएं।

मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा, आपका हर वोट भारत की लोकतांत्रिक विरासत को और समृद्धि प्रदान करेगा, जैसे कुम्भ को आपकी भागीदारी ने भव्य और दिव्य बनाया।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *