सपा नेता जया बच्चन ने पूनम सिन्हा की समर्थन रैली में पीएम मोदी पर बिना नाम लिए निशाना साधा है. जया बच्चन ने कहा है कि रखवाला गड़बड़ कर रहा है.
जया ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रखवाले की जिम्मेदारी बहुत जरूरी है और बहुत अहम है. इस देश में इस वक्त जो माहौल है, जो रखवाला है वही देश के साथ गड़बड़ कर रहा है.
इसके साथ जया प्रदा ने लोगों से पूनम सिन्हा को वोट करने के अपील भी की और कहा कि आप लोग वादा कीजिये कि आप पूनम को वोट करें नहीं तो पूनम मुझे मुंबई में एंट्री करने नहीं देंगी.