आचार संहिता उल्लंघन : दिल्ली में 131 प्राथमिकियां दर्ज, तीन लाख पोस्टर हटाए गए

दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामलों में 131प्राथमिकियां दर्ज की हैं जबकि राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से राजनीतिक दलों के तीन लाख से ऊपर होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर हटाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एक प्राथमिकी और दो असंज्ञेय रिपोर्ट उस वक्त दर्ज की गईं जब दिल्ली के मुख्य चुनाव कार्यालय के उड़न दस्तों ने पाया कि बिना इजाजत के कारों में राजनीतिक दलों के पोस्टर ले जाए जा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि अब तक पूरी दिल्ली से 3,05,546होर्डिंग/ बैनर/ पोस्टर हटाए गए हैं। इनमें से 30,533नयी दिल्ली नगर निगम, 43,075पूर्वी दिल्ली नगर निगम, 2,411दिल्ली छावनी बोर्ड से, 1,26,566दक्षिण दिल्ली नगर निगम से और 1,02,961उत्तरी दिल्ली नगर निगम से हटाए गए हैं।

दिल्ली संपत्ति विरुपण कानून के तहत 131प्राथमिकियां दर्ज की गईं जिनमें से 26राजनीतिक दलों के खिलाफ हैं।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *