जब मचा चुनावी घमासान, सबको याद आये भगवान

लोकसभा चुनाव 2019 की पहली परीक्षा आज हो रही है. देश के 20 राज्यों की कुल 91 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. एक तरफ मतदान की प्रक्रिया चल रही है तो दूसरी ओर अन्य चरणों के लिए प्रचार जारी है. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट रायबरेली से नामांकन करेंगी. पर्चा दाखिल करने के वक्त राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा उनके साथ रहेंगे.

सोनिया गांधी अब से कुछ देर में रोड शो करेंगी. रोड शो से पहले उन्होंने पूजा अर्चना की, इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी भी मौजूद रहे.

Sonia Gandhi performs havan ahead of filing nomination from Raebareli. Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra also present #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/5QFXDiYILS
ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019

वहीं दुसरी तरफ अमेठी में नामांकन करने से पहले भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने पूजा अर्चना की. इस दौरान उनके पति जुबिन ईरानी भी उनके साथ रहे. स्मृति ईरानी नामांकन से पहले रोड शो करेंगी, जहां उनके साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे.

Amethi: Union Minister and BJP leader Smriti Irani and her husband Zubin Irani perform pooja ahead of her filing nomination from Amethi parliamentary constituency #LokSabhaElections pic.twitter.com/MBpGLEbYpX
ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *