स्वास्थ्य केन्द्र में गोलीबारी की घटना की राज्यपाल ने निंदा की

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य के किश्तवाड़ में एक स्वास्थ्य केन्द्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की हत्या की मंगलवार को निंदा की।

किश्तवाड़ के स्वास्थ्य केन्द्र में एक आतंकवादी ने गोलीबारी करके आरएसएस के एक नेता और उनके पीएसओ की हत्या कर दी। प्रशासन ने क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुये कर्फ्यू लगा दिया और कानून व्यवस्था में मदद के लिए सेना को बुला लिया।

राज्यपाल ने एक शोक संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा किये जाने के प्रशासन को निर्देश दिये। राज्यपाल ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *