कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही के लिए सरकार की उधारी योजना को लेकर शनिवार को उस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार जाते-जाते सरकारी खजाना खाली कर रही है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, इस साल अब तक 4.42लाख करोड़ रुपये का उधार ले चुकी है मोदी सरकार। हर सप्ताह 17000करोड़ रुपये लेगी, जिससे राजकोषीय घाटा और बढ़ेगा ।
उन्होंने आरोप लगाया, जाते-जाते मोदी सरकार कर रही सरकारी ख़ज़ाने को खाली , वित्तीय घाटे से अर्थव्यवस्था पर चोट कर डाली । आख़िरी वक़्त में अर्थव्यवस्था फ़्लॉप, पर जनता के पैसे से मोदी जी टिपटॉप।इस साल अब तक ₹4.42 लाख Cr का उधार ले चुकी है मोदी सरकार,हर सप्ताह ₹17000 Cr लेगी, जिससे और बढ़ेगा घाटा !जाते-जाते मोदी सरकार कर रही सरकारी ख़ज़ाने को खाली !वित्तीय घाटे से अर्थव्यवस्था पर चोट डाली !आखरी वक़्त में अर्थव्यवस्था फ़्लॉप, पर जनता के पैसे से मोदीजी टिपटॉप! pic.twitter.com/SDXze23UK6 Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 30, 2019
दरअसल, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20की पहली छमाही के लिए उधारी योजना का एलान किया है। इसके तहत सरकार पहली छमाही में 4.42 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। कर्ज की यह रकम पूर्व वित्त वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य का करीब 62.3फीसदी है।
भाषा