प्रियंका खूबसूरत हैं, राम मंदिर पर फिल्म में हीरोइन बनाता- वसीम रिजवी

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. रिजवी ने कहा है कि प्रियंका खूबसूरत हैं और उन्हें राजनीति में आने की कोई जरूरत नहीं थी. इतना ही नहीं वसीम रिजवी ने पूरे इंदिरा गांधी परिवार को लेकर भी बयान दिया है. रिजवी ने कहा कि पूरा इंदिरा गांधी परिवार मुस्लिम है.

वसीम रिजवी ने कहा, प्रियंका गांधी खूबसूरत है उनको राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी राजनीति में आने से पूर्व राम जन्म भूमि पर बनी पिक्चर में वह जफर खान की बहू का रोल कर सकती थी..

वसीम रिजवी ने कहा कि राम जन्मभूमि पर ही जल्दी मन्दिर का निर्माण होगा जैसे भी हो मंदिर का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि अब जब मंदिर बनेगा तभी रामलला का दर्शन करने आऊंगा.

आपको बता दें इससे पहले राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिपण्णी दी थी. जिसमें उन्होंने राहुल को रावण हिरण्यकश्यप कह डाला था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *