बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला मातोंडकर ने थमा कांग्रेस का ‘हाथ’

नई दिल्ली : बॉलीवुड की रंगीला गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर फिल्मी करियर में सफलता की पारी खेलने के बाद अब राजनीतिक पारी शुरू करने जा रही हैं। उर्मिला बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में बॉलीवुड की छम्मा छम्मा गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का हाथ थमा लिया है।

Urmila Matondkar joins Congress in presence of party President Rahul Gandhi pic.twitter.com/7xOcwsSBn1
ANI (@ANI) March 27, 2019

सूत्रों की माने तो उर्मिला को कांग्रेस पार्टी उत्तर मुंबई से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।अगर उर्मिला को इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाती है तो उनका मुकाबला वर्तमान में सांसद गोपाल शेट्टी से होगा

ग़ौरतलब है कि साल 2004 में नॉर्थ मुंबई सीट पर कांग्रेस ने बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को मैदान में उतारा था। यह रणनीति काम आई थी और गोविंदा ने बीजेपी के कद्दावर नेता राम नाईक को करारी शिकस्त दी थी। उर्मिला के बहाने कांग्रेस 2004 का इतिहास साल 2009 में दोहराना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *