कांग्रेस लोहिया से डरती थी :पीएम मोदी

समाजवादी नेता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की आज को 109वीं जयंती मनाई जा रही है और लोहिया की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लेख के जरिए विपक्ष तीखा प्रहार किया करते हुए कहा कि जो लोग आज डॉ. लोहिया के सिद्धांतों से छल कर रहे हैं, वहीं कल देशवासियों के साथ भी छल करेंगे. जो लोग लोहिया के दिखाए रास्ते पर चलने का दावा करते हैं, वही क्यों उन्हें अपमानित करने में लगे हैं?

पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग की शुरुआत में लिखा कि आज का दिन देश के महान क्रांतिकारियों के सम्मान का दिन है. मां भारती के अमर सपूतों- वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं. इसके बाद उन्होंने अद्वितीय विचारक, क्रांतिकारी और अप्रतिम देशभक्त डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर सादर नमन किया.

इसके साथ ही पीएम ने लिखा कि सबका साथ, सबका विकास का हमारा मंत्र और पिछले पांच सालों का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड यह दिखाता है कि हमने लोहिया के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है. अगर आज वे होते तो एनडीए सरकार के कार्यों को देखकर निश्चित रूप से उन्हें गर्व की अनुभूति होती. उन्होंने कहा कि लोहिया संसद के भीतर या बाहर कहीं भी बोलते थे तो कांग्रेस हमेशा उनसे डरती थी.

Today they are betraying the principles of Dr. Ram Manohar Lohia, tomorrow they will also betray the people of India.

My thoughts on why those who claim to follow Dr. Lohia have let him down. Do read. https://t.co/gq1srcXwkx
Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *