अखिलेश यादव ने BJP की IT सेल को कहा ‘इंटरनेट टेररिस्ट सेल’

लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी प्रचार- प्रसार के साथ-साथ जूबानी जंग भी अपने चरम पर है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए गाली-गलौच समेत जूता-चप्पल की जंग भी छेड़ रखी है. इसका ताजा उदारहण आपने भी सोशल मीडिया पर देखा ही होगा जिसमें एक बीजेपी सांसद अपने विधायक को पर जूतों की बरसात कर रहे थे.

इधर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने भी ट्वीटर हैंडल के जरिए पीएम मोदी को हिटलर करार दे चुके हैं. इधर चौकीदार चोर है वाला नारा तो कई दिनों तक सोशल मीडिया ट्रेन्ड कर रहा था. इन सब के बीच आज सपा नेता व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा के आईटी सेल की तुलना आतंकियों से कर दिया है.

दरअसल, सपा के मुखिया ने झूठ फैलाने के मामले में बीजेपी आईटी सेल को इंटरनेट टेररिस्ट सेल करार दिया है. अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह झूठ फैलाने में माहिर है. उसकी आईटी सेल यानी इंटरनेट टेररिस्ट सेल झूठ फैलाने का काम करती है.

उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है जो झूठ फैलाने के लिए जानी जाती है. बीजेपी ने जातिगत आधार पर समाज में घृणा फैलाने की कोशिश की. लेकिन लोग अब बीजेपी को जवाब देने के लिए तैयार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *