बहाने बनाने में ‘चौकस उस्ताद’, ‘मेहुल चोकसी’

नई दिल्ली ( एजेंसी ) : पंजाब नैशनल बैंक स्कैम का आरोपी मेहुल चोकसी भारत वापस ना आने के कई बहाने बना रहा है। मुंबई की पीएमएलए अदालत को दी गई एक मेडिकल रिपोर्ट में उसने कहा है कि, उसके दिमाग में खून का थक्का जमा हुआ है, उसे हाइपर टेंशन है, इसके अलावा उसे पैरों में भी दर्द है, साथ ही वह डायबिटीज का भी मरीज है। वह अपनी खराब सेहत की वजह से यात्रा कर पाने में असमर्थ है, लिहाजा उसे कोर्ट में पेश होने से छूट दी जाए।

Fugitive businessman Mehul Choksi moves a new application in PMLA court in Mumbai, stating that he has long history of ailments including heart, excruciating pain in leg and a clot in brain. (file pic) pic.twitter.com/HqN58lct3h
ANI (@ANI) March 22, 2019

अदालत में पेश किए गए एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने मेहुल चोकसी की ब्रेन एमआरआई देखने के बाद कहा है कि, उसे 3 से लेकर 4 महीने तक सफर करने से बचना चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक मेहुल चोकसी को मोटापे की बीमारी है और उसका मोटापा लेवल-थ्री स्तर तक पहुंच चुका है. इसके अलावे वह हाइपरटेंशन, दिल की बीमारी, डायबिटीज से भी जूझ रहा है।

बताते चलें कि पीएनबी घोटाले में मेहुल चोकसी पर देश का करोड़ों रुपया लेकर फरार होने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *