नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीटर पर शुरू किए चुनावी अभियान मैं भी चौकीदार को लेकर विपक्ष को जवाब दिया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, आज मैं भी चौकीदार एक जन आंदोलन बन गया है। एक करोड़ लोगों ने ऑनलाइन इस मुहिम से जुड़ने की शपथ ली है।
आगे प्रसाद ने कहा कि, 31 मार्च को प्रधानमंत्री, देश की 500 जगह से मैं भी चौकीदार आंदोलन में अपना समर्थन देने वाले लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत करेंगे। ये वो लोग हैं जिन्होंने मैं भी चौकीदार अभियान से जुड़ने की शपथ ली है।
Union Minister Ravi Shankar Prasad: Prime Minister on 31st March, will interact through video conference with people who have pledged their support to Main bhi Chowkidaar movement, from 500 locations in the country. pic.twitter.com/bgBz0LVUMe
ANI (@ANI) March 19, 2019
ग़ौरतलब है कि मैं भी चौकीदार भारत में लगातार दो दिन नंबर वन ट्रेंड में शामिल रहा। सोशल मीडिया पर जहाँ लोगों ने इसका समर्थन किया, वहीं ट्रोल करने वालो की संख्या भी काफ़ी जायदा रही।