‘मैं भी चौकीदार” पर मायावती ने कसा ‘तंज़’

लखनऊ : लोकसभा चुनावों में सभी दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसी मुहीम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मैं भी चौकीदार अभियान पर तंज़ कसते हुए कहामायावती ने अपने ट्वीट में लिखाकि,सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अन्दाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा आमचुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वे अब इस चुनाव में वोट के लिये ही बड़े तामझाम व शान के साथ अपने आपको चोकीदार chowkidar घोषित कर रहेे हैं। देश वाकई बदल रहा है?

सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अन्दाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा आमचुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वे अब इस चुनाव में वोट के लिये ही बड़े तामझाम व शान के साथ अपने आपको चोकीदार chowkidar घोषित कर रहेे हैं। देश वाकई बदल रहा है?
Mayawati (@Mayawati) March 19, 2019

इस मुहीम में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो का मायावती का साथ दिया समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने। अखिलेश ने अपनी ट्वीटर हैंडलर से कई ट्वीट कर चौकीदार पर तंज़ कसा। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि,विकास पूछ रहा है कि खाद की बोरी से चोरी रोकने के लिये भी कोई चौकीदार है क्या?

विकास पूछ रहा है…खाद की बोरी से चोरी रोकने के लिए भी कोई चौकीदार है क्या?#VikasPoochhRahaHai pic.twitter.com/QlaWWcrNvW
Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 18, 2019

दूसरे ट्ववीट में पूछा कि, विकास पूछ रहा है कि जनता के बैंक खाते से चोरी छिपे जो पैसे काटे जा रहे हैं, उससे बचाने के लिये कोई चौकीदार है क्या?

विकास पूछ रहा है… जनता के बैंक खाते से चोरी-छिपे जो पैसे काटे जा रहे हैं, उससे बचाने के लिए कोई चौकीदार है क्या?#VikasPoochhRahaHai#MahaParivartan pic.twitter.com/hlpBiRj2Qt
Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2019

और तीसरे ट्ववीट में पूछा कि, विकास पूछ रहा है कि मंत्रालय से जहाज की फाइल चोरी होने के लिये जिम्मेदार लापरवाह चौकीदार को सजा मिली क्या?

विकास पूछ रहा है… मंत्रालय से जहाज़ की फ़ाइल चोरी होने के लिए ज़िम्मेदार लापरवाह चौकीदार को सज़ा मिली क्या?#VikasPoochhRahaHai#LaparvaahChowkidaar#MahaParivartan
Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2019

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते सोमवार से प्रदेश में गंगा यात्रा पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मुहीम पर निशाने साधते हुए कहा था कि, उनकी मर्जी है कि वह अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे एक किसान भाई ने कहा था कि चौकीदार तो अमीरों के होते हैं। हम किसान तो अपने चौकीदार खुद ही होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *