पटना: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले में बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को पटना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। ज़मानत मिलने के बाद मंजू वर्मा सीएम नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मिलने पहुंचीं।
Patna: Former Bihar Minister Manju Verma who was granted bail by Patna High Court in connection with Arms Act case linked to Muzaffarpur Shelter Home Case, reaches CM Nitish Kumars residence. #Bihar pic.twitter.com/utlaO3uOCG
ANI (@ANI) March 16, 2019
बताते चलें कि मंजू वर्मा नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री थीं। मंजू वर्मा 20 नवंबर,2018 से जेल में थीं। दरअसल मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 29 बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की संलिप्तता की बात सामने आई थी।