मुंबई पुल हादसाः रेडलाइट ने बचाई कई जानें

दक्षिणी मुंबई में एक रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को एक फूटओवर का एक बड़ा हिस्सा ढह गया जिसमें 36 लोग घायल और 6 लोगों की मौत हो गयी. ये गिनती बढ़ भी सकती थी लेकिन सड़क पर रेडलाइट होने के कारण कई जिंदगी बच गयी.

जिस समय पुल गिरा उस समय रेडलाइट की वजह से ट्रैफिक रुकी हुई थी.

प्रसिद्ध सीएसएमटी स्टेशन के पास स्थित इस पुल को आम तौर पर कसाब पुल के नाम से जाना जाता है क्योंकि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादी इसी पुल से गुजरे थे. सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

दिया जायेगा मुआवजा

मुंबई के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने मृतकों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये का ऐलान किया है. तो वही घायलों को 50000 दिए जाएंगे.

प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

फूटओवर ब्रिज गिरने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर के इस हादसे का दुःख जाहिर किया. उन्होंने लिखा है कि मुंबई में फुटओवर ब्रिज दुर्घटना में मारे गए लोगों के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं. मेरी सांत्वना उनके परिवारों के साथ है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायलों की जल्द रिकवरी हो. महाराष्ट्र सरकार प्रभावित लोगों को सभी तरह की सहायता प्रदान कराने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है.

Deeply anguished by the loss of lives due to the foot overbridge accident in Mumbai. My thoughts are with the bereaved families. Wishing that the injured recover at the earliest. The Maharashtra Government is providing all possible assistance to those affected.
Narendra Modi (@narendramodi) March 14, 2019

राहुल गांधी ने जताया दुःख

राहुल गाँधी ने भी इस हादसे का दुःख जाहिर करते हुए अपने ट्वीटर पर लिखा है कि मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की ख़बर से मुझे बेहद दुःख हुआ है. मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ. जो घायल हैं उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले मेरी ये प्रार्थना है.

मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की ख़बर से मुझे बेहद दुःख हुआ है।

मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ।

जो घायल हैं उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले मेरी ये प्रार्थना है।
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 14, 2019

आपको बता दें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार सुबह हादसे की जगह जाकर जायजा भी लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *