उन्नाव : बीजेपी के उन्नाव लोकसभा से सांसद एवं फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने एक सभा में आगामी लोकसभा चुनाव के बाद की भविष्यवाणी की है।
महाराज ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि, देश में मोदी नाम की सुनामी है। देश जागृत हुआ है। सारे देश में चर्चा है, मोदी है तो देश है।
BJPs Sakshi Maharaj in Unnao yesterday: Modi naam ki tsunami hai. Desh mein jagriti aayi hai. Mujhe lagta hai ki iss chunav ke baad 2024 mein chunaav nahi hoga, kewal yahi chunav hai. iss desh ke liye pratyashi jitwane ka kaam karenge. pic.twitter.com/NAQsIGApqa
ANI UP (@ANINewsUP) March 15, 2019
उन्होंने आगे भविष्यवाणी करते हुआ कहा कि, अब चुनाव होगा तो पार्टी का चुनाव नहीं होगा, वो साक्षी महाराज का चुनाव नहीं होगा। अब जो चुनाव होने वाला है वो देश का चुनाव होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं संन्यासी हूं और कह रहा हूं कि ये चुनाव देश का आखिरी चुनाव है। मैं संन्यासी हूं और कह रहा हूं कि ये चुनाव देश का आखिरी चुनाव है। हम लोग पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से उन्नाव ही नहीं जिस किसी का जहां कहीं भी संपर्क हो सब जगह प्रयास करके देश के लिए बीजेपी को जिताने का काम करेंगे।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही साक्षी महाराज टिकट न मिलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे चुके हैं।हालांकि बाद में साक्षी महाराज ने टिकट को लेकर पार्टी को चेतवानी दिए जाने संबंधि खबर को गलत बताया था।