पुलवामा समेत भारत पर लगातार कई आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाले जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अज़हर को अब चीन भी वैश्विक आतंकी घोषित होने से नहीं बचा पायेगा. दरअसल, चीन के मंजूरी के बगैर भी मसूद को ग्लोबल आतंकी घैषित किया जा सकता है.
संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 27 के मुताबिक, अफरमेटिव वोटिंग के जरिये यह मुमकिन है. अगर सुरक्षा परिषद के 15 में 9 सदस्य समर्थन करें तो चीन के लगातार विरोध के बावजूद भी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी करार दिया जा सकता है.
आपको बता दें, पुलवामा हमले के बाद भारत अंतराष्ट्रीय स्तर पर लगातार दबाव बना रहा है कि मसूद को अंतराष्ट्रीय आतंकी करार देकर उसको शह देने वाले पाकिस्तान से जबाब तलब किया जाय और इन आतंकियों और इनका बचाव करने वाले पाकिस्तान के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाय. लेकिन हर बार चीन सबूतों का हवाला देकर मसूद और पाकिस्तान की मदद कर रहा है.