प्रियंका के आम चुनाव लड़ने की उम्मीद कम

प्रियंका गांधी की सियासत एंट्री से कांग्रेस में खासा उत्साह देखने को मिला लेकिन, अब सुत्रों के हवाले से यह ख़बर भी आ रही है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकती है. हालांकि, इसपर कांग्रेस की तरफ से कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है.

लेकिन बताया जा रहा है कि प्रियंका सिर्फ पार्टी के लिए कैंपेनिंग पर धयान देंगी. पूर्वी यूपी का प्रभार मिलने के बाद प्रियंका ने पार्टी के लिए सक्रिय रुप से काम करना भी शुरु कर दिया है.

आपको बता दें. कांग्रेस पर यह आरोप लगते रहे हैं कि यह पार्टी परिवारवाद से जुड़ी है. प्रियंका के राजनीति में आने के बाद भी कुछ ऐसे ही आरोप लगे थे. अब प्रियंका के चुनाव न लड़ने की खबरें इन्हीं आरोपों का एक जवाब हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *