आए दिन के मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार शाम या रात को फिर से हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिन भर आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को तेज बारिश के साथ कहीं- कहीं ओले पड़ने की संभावना भी बन रही है। India Meteorological Department (भारतीय मौसम विभाग) के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश तो नहीं होगी, लेकिन दिन भर तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में दो तीन डिग्री की गिरावट भी आएगी। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने लगेगी।
उत्तर भारत को लेकर पढ़िए मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी, जानिए- होली तक का हाल