पीएम मोदी की अपील को जम्मू कश्मीर के नेशनल कांफ्रेंस के नेता उम्र अब्दुल्लाह ने स्वागत किया है. लेकिन इसके साथ साथ ही उन्होंने कई सवाल भी उठाये. जम्मू कश्मीर में विधानसभा न कराये जाने पर उमर अब्दुल्लाह ने ने कहा कि कृपया हमें अपनी सरकार चुनने के लिए अपना लोकतांत्रिक अधिकार दें.
ब्लॉग लिख पीएम ने की लोगों से अधिक मतदान करने की अपील, राहुल-मायावती-तेजस्वी को किया टैग
उमर अब्दुल्लाह ने लिखा है कि प्रिय नरेन्द्र मोदी, आपको प्रसिद्ध लोगों से मतदाता मतदान में वृद्धि करने की अपील करते हुए देखना अच्छा है, हालांकि उसी समय आपकी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में लोगों को समय पर विधानसभा चुनाव न कराने के लिए सचेत रूप से बहिष्कृत कर दिया है.
Dear @narendramodi Sahib, it is good to see you appealing to famous people to increase voter turnout however at the same time your government has consciously disenfranchised people in J&K by not holding Assembly elections on time.
Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 13, 2019
इसके आगे उन्होंने लिखा है कि सरकार को चुनने का अधिकार लोगों को देना चाहिए, आप जिस तरह के लोकतंत्र के बारे में ट्वीट कर रहे हैं, उसकी यह पहचान है कृपया हमें अपनी सरकार चुनने के लिए अपना लोकतांत्रिक अधिकार दें.
The right to choose an elected government, as opposed to being governed by a hand picked nominee of the central government, is the hallmark of the sort of democracy you are tweeting about. Please give us our democratic right to choose our own government.
Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 13, 2019
आपको बता दें बुधवार को पीएम मोदी ने एक ब्लॉग को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर के लोगों को वोट करने की अपील की है . इस पोस्ट में उन्होंने नेताओं, बॉलीवुड सेलेब्रिटी, उद्योगपतियों को भी टैग किया था.