पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है. ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को लंबा खींचने को लेकर BJP पर आरोप लगाया है कि BJP बंगाल के लोगों को परेशान करने की अपनी योजना के तहत एक और हमला करा सके. इसलिए चुनाव प्रक्रिया को लंबा खींचा गया है.
ममता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने मुझे बताया है कि एक और स्ट्राइक होगी. मैं नहीं कह सकती कि किस तरह का हमला. लेकिन अप्रैल में तथाकथित हमला हो सकता है. इसी वजह से मतदान की प्रक्रिया 19 मई तक जारी रहेगी.
ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि कृपया मुझे गलत तरीके से पेश नहीं करें. चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. लेकिन पश्चिम बंगाल में माहौल खराब करना भाजपा की योजना का हिस्सा है.