बसपा प्रमुख मायावती ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. कई दिनों से यह खबरें आ रही थी कि जल्द ही राज्यों में सपा-बसपा के साथ कांग्रेस भी गठबंधन कर सकती है.
लेकिन मायावती के इस बयान ने कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. मायावती ने बयान दिया है कि आने वाले चुनाव में बसपा किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी.
BSP Chief Mayawati: It has been reiterated once again that Bahujan Samaj Party (BSP) will not have any alliance with Congress party in any state, to contest the upcoming elections. (file pic) pic.twitter.com/JgPzgrED1c
ANI UP (@ANINewsUP) March 12, 2019
मायावती ने कहा कि यह एक बार फिर से दोहराया जा रहा है कि आगामी चुनाव लड़ने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) किसी भी राज्य में कांग्रेस पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी.