राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आतंकी मसूद को किया ‘जी’ से संबोधित

पुलवामा हमले को लेकर मोदी सरकार को कटघड़े में खड़ा करते-करते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद विपक्ष के निशाने पर आ गए. दरअसल, राहुल गांधी ने दिल्ली में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में आतंकी मसूद अजहर को जी कहकर संबोधित कर दिया जिसके तुरंत बाद बीजेपी ने इस बयान को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर कर चुटकी लेते हुए सवाल खड़े कर दिए कि देश के 44 वीर जवानों की शहादत के जिम्मेदार आतंकी मसूद अज़हर के लिए राहुल गांधी के मन में इतना सम्मान !

देश के 44 वीर जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के लिए राहुल गांधी के मन में इतना सम्मान! #RahulLovesTerrorists pic.twitter.com/I8a9FY60cW
BJP (@BJP4India) March 11, 2019

आपको बता दें, एनएसए अजीत डोभाल पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा, पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 से 45 जवान शहीद हो गए थे. सीआरपीएफ बस पर किसने बम फोड़ा? जैश-ए-मोहम्मद…मसूद अजहर ने… आपको याद होगा ना? यह वही मसूद अजहर है, जिसे 56 इंच वालों की तब की सरकार ने एयरक्राफ्ट में मसूद अजहर जी के साथ बैठकर अजीत डोभाल कंधार में हवाले करके आ गए थे.

राहुल के इस बयान के बाद रणदीप सुरजेवाला ने उनका बचाव करते हुए ट्वीट किया कि राहुलजी के मसूद कटाक्ष को जान-बुझ न समझने वाले भाजपाईयों व चुनिंदा गोदी मीडिया साथियों से 2 सवाल-: 1. क्या NSA श्री डोभाल आतंकवादी मसूद अज़हर को कंधार जा रिहा कर नहीं आए थे? 2. क्या मोदी जी ने पाक की ISI को पठानकोट आतंकवादी हमले की जाँच करने नहीं बुलाया?

2 questions to BJP & select Bhakt Media,who deliberately seek to twist the Masood sarcasm of Rahulji-:

1 Did NSA Doval not escort & release terrorist Masood Azhar in Kandahar?

2 Did Modiji not invite Paks rogue ISI to investigate Pathankot terror attack? #BJPLovesTerrorists pic.twitter.com/nBvjsQi7Mp
Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 11, 2019
#BJPLovesTerrorists

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *