नई दिल्ली : 17वें लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के एक दिन बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद गोविंदराव पवार ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि,मैंने सोचा कि मेरे परिवार के दो सदस्य इस बार चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए मुझे लगा कि यह सही समय है उचित फैसला लेने का। इसलिए मैंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया। मैं पहले की 14 बार चुनाव लड़ चुका हूं।
NCP Chief Sharad Pawar: I thought that already two members of my family are contesting polls this time and hence I felt this is right time to take decision to not contest since I already have contested 14 times in the past pic.twitter.com/Q7ElDQqXte
ANI (@ANI) March 11, 2019
शरद गोविंदराव पवार एक वरिष्ठ भारतीय राजनेता हैं जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। वे तीन बार महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पवार 1991 से 2009 तक महाराष्ट्र के बारामती से लोकसभा सांसद रहें हैं। एक प्रभावशाली नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले शरद पवार केंद्र सरकार में भी रक्षा और कृषि मंत्री रह चुके हैं। पवार का नाम महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं में आता है। पवार फ़िलहाल महाराष्ट्र से ही राज्य सभा सांसद हैं।
पवार के चुनाव लड़ने को लेकर पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग तरह की बातें सामनें आती रही हैं। अक्टूबर 2018 में एनसीपी ने कहा था कि शरद पवार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन इसके बाद फरवरी 2019 में पवार ने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। हालांकि अब एक बार फिर राकांपा प्रमुख ने कहा है कि वह चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में लोकसभा के लिए चार चरणों में मतदान होंगे। इनमें पहले चरण में 11 अप्रैल को 7, 18 अप्रैल को 10, 23 अप्रैल को 14 और 29 अप्रैल को 17 सीटों पर मतदान होंगे।