कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में यह अफवाहें हैं कि कांग्रेस के ओबीसी विधायक अल्पेश ठाकोर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर अल्पेश ठाकुर ने विराम लगा दिया था. उन्होंने कहा है कि वो गुजरात में कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहेंगे.
Alpesh Thakor,Congress MLA on reports that he is joining the BJP: I am going to continue to fight for my people. I will stay in Congress and continue to support the Congress. #Gujarat pic.twitter.com/222kHTZzOX
ANI (@ANI) March 9, 2019
बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच अल्पेश ठाकोर ने कहा, मैं अपने लोगों के लिए लड़ता रहूंगा. मैं कांग्रेस में रहूंगा और कांग्रेस का समर्थन करता रहूंगा.
आपको बता दें कि अल्पेश 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए थे और हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी की युवा तिकड़ी का हिस्सा हैं.