लोकसभा चुनाव के लिए CPI ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए जारी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में छात्र नेता कन्हैया कुमार को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, इस सूची में कन्हैया का नाम ही नहीं है.

वामपंथी पार्टी ने शुक्रवार को यह ऐलान किया कि वह आगामी चुनावों में 24 राज्यों के भीतर 53 सीटों पर लड़ेगी और इसके लिए पार्टी द्वारा 15 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी गई.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी राजा ने कहा कि राजद के साथ हमारी बातचीत जारी है और बातचीत पूरी होने के बाद ही हम कन्हैया कुमार पर कोई फैसला लेंगे। राज्य एवं प्रदेश इकाइयों, दोनों ने उनके लिए एक सीट चुनी है और हमें देखना होगा कि राजद के साथ बातचीत के क्या नतीजे निकलते हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने संकेत दिया कि अगर राजद उनकी मांगों को नहीं मानती है तो उनकी पार्टी नये सिरे से विचार करेगी।

माना जा रहा है कि भाकपा ने कन्हैया कुमार के लिए बेगुसराय सीट की मांग की है। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद छात्र नेता को सीट दिए जाने के खिलाफ है क्योंकि उनकी भूमिहार जाति उनकी पार्टी के पक्ष में नहीं जाएगी।

साथ ही राजद का मानना है कि बिहार में एकमात्र लेफ्ट पार्टी जिसकी मौजूदगी एवं जनाधार ठीक-ठाक है, वह भाकपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *