आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा अक्सर केजरीवाल पर तंज कसते हुए नजर आते हैं.
आरएसएस समर्थित एबीवीपी की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की इकाई की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि पुलवामा में हमला करने वाला आदिल अहमद डार पुलिस की पिटाई से आतंकवादी बना. अगर एक थप्पड़ व्यक्ति को आतंकवादी बना देता है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक ओसामा बिन लादेन बन गए होते.
उन्होंने कहा, कुछ लोग कह रहे हैं कि पुलवामा हमले का आरोपी आदिल अहमद डार पुलिस की पिटाई के बाद आतंकवादी बना. अगर एक तमाचा आपको आतंकवादी बना सकता है तो केजरीवाल तो ओसमा बिन लादेन बन गए होते.
आपको बता दें कि साल 2014 ने केजरीवाल को दिल्ली और हरियाणा में अलग अलग जगह पर तीन व्यक्तियों ने थप्पड़ मारा था. जिसमें से एक ऑटो रिक्शा चालक था. कुछ समय बाद ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे माफी मांग ली थी.