PM मोदी पर राहुल गांधी ने लगाया झूठ बोलने का आरोप, स्मृति ईरानी का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेठी दौरे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को झूठा करार दिया है.

राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मोदी जी, अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010में मैंने खुद किया था. पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है. कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला. क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?

वहीं राहुल गांधी पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर पलटवार किया. स्मृति ईरानी ने कहा कि आपको डर इतना है कि अमेठी में विकास हो रहा है. आपने ये देखने की तकलीफ नहीं उठायी कि कल कोरवा में JV का उद्घाटन हुआ है. इसके तहत भारत और रूस के बीच समझौता हुआ AK 203राइफल के निर्माण का.

बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को अमेठी के कोरवा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का उद्घाटन किया. इस फैक्ट्री में पुरानी इंसास राइफल को रिप्लेस करने वाली और भारत-रूस संयुक्त अभियान में करीब साढ़े सात लाख एके-203राइफल बननी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *