POK में आतंकियों के कैंप तबाह करने के बाद जश्न में डूबा पूरा देश

POK में आतंकियों के कैंप तबाह करने के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया है. पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिजनों की आंखों में जहां सुकून और खुशी के आंसू हैं. वहीं आमलोग पाक के सीने पर की चोट से गदगद हैं. भारतीय वायु सेना की कामयाबी के बाद देश के कोने कोने में कुछ इसी तरह का जश्न और जोश हाई देखा जा रहा है. और ये जश्न जम्मू से लेकर कोलकाता और गुवाहाटी से लेकर मुंबई तक दिख भी रही है.

कहीं भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं. तो कहीं ढोल नगाड़े बज रहे हैं. तो कहीं लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं.

जश्न का माहौल हर तरफ है.

भोपाल- भोपाल की सड़कों पर खुशी और जश्न का माहौल दिखा. यहां लोग ढोल-नगाड़ों के साथ भारत माता की जय के नारों के साथ अपनी खुशी का जश्न मनाते दिखें.

पटना- यहां जैसे ही लोगों को पता चला कि भारत ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया तो लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर भारत माता की जय के नारे लगाने लगे.

नागपुर- भारतीय वायु सेना की कामयबी पर यहां दीवाली जैसा माहौल दिखा. लोगों ने खूब आतिशबाजी की.

गोरखपुर- वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक तरफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगें तो वहीं दूसरी तरफ भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी लोग ढोल नगाड़ों के साथ सड़कों पर झूमते नजर आएं.

लखनऊ- लखनऊ की सड़को पर जश्न का नजारा तो देखने लायक था. यहां हिंदू-मुसलमान एक साथ सड़कों पर उतर आए. और देशभक्ति के नारे लगाये

मंगलुरू- वहीं कर्णाटक स्थित मंगलुरू की सड़कों पर जब भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगे तो लोगों का जोश हाई हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *