अजीत डोभाल ने बताई जैश के कैंप पर हुई एयर स्ट्राइक की ABCD

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्यवाई कर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के आतंकी अड्डे को नेस्तोनाबूत कर दिया है. इस हमले के बाद प्रधानमंत्री ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक बुलाई जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल ने सीसीएस सदस्यों को बताया कि कैसे इस कार्रवाई में जैश ए मोहम्मद के शीर्ष 25 कमांडरों को मार गिराया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री अरुण जेटली, एनएसए अजीत डोभाल समेत उच्च अधिकारी मौजूद थे.

अजीत डोभाल ने बताया कि हवाई हमले में शीर्ष कमांडर के बड़े हिस्से का सफाया कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में जैश के 25 कमांडर मारे गए हैं.जिस कैंप को तबाह किया गया है वो कोई सामान्य लौंच पैड या बेस नहीं था.

नष्ट किए गए आतंकी कैंप में फायरिंग रेंज, विस्फोटक परीक्षण सुविधाएं, प्रशिक्षकों के लिए वातानुकूलित कार्यालय, प्रशिक्षण ले रहे आतंकियों के लिए वहां पर बैरक भी थे. कैंपों में स्विमिंग पूल, मनोरंजन केंद्र जैसी सुविधाएं थीं. इन सुविधा को सेना और आईएसआई की सहायता से मुहैया कराया जा रहा था. पुलवामा आतंकी हमले के बाद से इन कैंपों में भारी संख्या में आतंकी थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *