Bangladesh Violence: पीएम मोदी की बांग्लादेश के नए मुखिया युनूस खान से बातचीत, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित का आश्वासन
Bangladesh Violence: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद वहां के अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा जारी है। हिंसा को लेकर पूरा देश चिंतित है। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। कहा था कि बांग्लादेश की नई सरकार को अपने देश के अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।