झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, देवघर और धनबाद में दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
President Murmu Jharkhand visit: (रांची): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं। इस दौरे के तहत वे देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी। झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।…