Women Rights: इस देश में लड़कियों की शादी की उम्र 9 साल करने की तैयारी में सरकार, विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं
Iraq Women Rights: इराक की संसद में लड़की की शादी की उम्र को लेकर एक विधेयक पेश किया गया। इस विधेयक के पेश होने के बाद इराक की सड़कों पर महिलाएं उतर गई और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। दरअसल, इस बिल में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल से घटाकर 9 साल करने का प्रस्ताव है। इस कानून को इराक के कानून मंत्रालय ने संसद में प्रस्तावित किया है।