Weather Update: उत्तर भारत में मानसून कब देगा दस्तक? 12 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट
Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस समय लोग लू के थपेड़ों और चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं। एक महीने से जारी हीटवेव का कहर उत्तर भारत झेल रहा है। फिलहाल, उत्तर भारत में हीटवेव से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 16 जून तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और झारखंड में हीटवेव जारी रहने की आशंका जताई है।