Haryana Chunav 2024: हरियाणा कांग्रेस दो फाड़! कुमारी शैलजा ने बंद किया चुनाव प्रचार, बीजेपी ने बनाया बड़ा मुद्दा
Haryana Congress Crisis: हरियाणा विधानसभा चुनाव में धुंआधार जारी चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सिरसा सांसद कुमारी शैलजा पार्टी से नाराज चल रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के टिकट बंटवारे को लेकर शैलजा अलग थलग होती दिख रही है।