जयशंकर ने बिना नाम लिए अमेरिका पर बोला हमला, कहा- प्रतिभा प्रवाह रोकने वाले देश नुक़सान में रहेंगे
(नई दिल्ली): विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि सीमाओं के पार पेशेवरों और प्रतिभाओं की आवाजाही में अत्यधिक बाधाएं खड़ी करने वाले देश अंततः “कुल मिलाकर नुकसान” में रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को दुनिया के देशों को यह समझाने की आवश्यकता है कि ‘टैलेंट फ्लो’ पारस्परिक लाभ का साधन…