दिल्ली मेट्रो गणतंत्र दिवस पर तड़के 3 बजे से होगी शुरू , पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़
(नई दिल्ली): दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को घोषणा की कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी मेट्रो लाइन पर सेवाएं तड़के तीन बजे से शुरू होंगी। इस जल्दी शुरुआत का उद्देश्य कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना है।…