Loksabha Chunav 2024 7th Phase Voting Live: 57 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, पश्चिम-बंगाल में बमबारी, कई केन्द्रीय मंत्रियों की साख दांव पर
Loksabha Chunav 2024 7th Phase Voting Live: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में शनिवार को आठ राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी भी शामिल है। आज पंजाब और यूपी की 13-13 सीटों पर सुबह से वोटिंग हो रही है। पश्चिम-बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 सीट और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है।