लोकसभा चुनाव के लिए अर्जुन मुंडा, सुबोधकांत, रामटहल, संजय सेठ, अन्नपूर्णा ने भरा पर्चा

लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान के बाद भी पर्चा भरने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में सुबोधकांत, अर्जुन मुंडा, रामटहल, संजय सेठ, अन्नपूर्णा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. आपको बता दें, रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय, भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ, र्दलीय प्रत्याशी रामटहल चौधरी और खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने नामांकन पर्चा भर दिया है.

सभी नेताओं ने रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन पत्र सौंपा. रांची में नामांकन के दौरान सुबोधकांत सहाय के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार के साथ महागठबंधन के नेता मौजूद रहे। वहीं कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी ने भी अपना नामांकन पर्चा भरा. हजारीबाग से सीपीआई के प्रत्याशी भुवनेश्वर मेहता ने भी पर्चा भरा.

वजह राजनीतिक नहीं… धार्मिक है

सभी प्रत्याशियों ने करीब एक हफ्ते का इंतजार कर एक ही दिन को नामांकन भरा इसके पीछे की वजह राजनीतिक नहीं…धार्मिक है. दरअसल, पंडितों का कहना है कि 16 अप्रैल को चैत्र मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन वृद्धि योग व जय योग है। मंगलवार के नामांकन से जातक भगवान विष्णु की तरह यश, मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *