दुनिया के ज्यादातर देशों में 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि, इसका इतिहास क्या है? इसे क्यों मनाया जाता है? अप्रैल फूल डे की शुरुआत कब और कैसे हुई ? इस बात की कोई ठोस जानकारी नहीं है. लेकिन, कई देशों में लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को बेवकूफ मनाकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस देश में अप्रैल फूल डे किस तरह मनाया जाता है।
भारत :
भारत में अप्रैल फूल का ट्रेंड बाहरी देशों से आया है। यहां भी इसे एक-दूसरे को बेवकूफ बनाकर ही डे को मनाया जाता है। लोग एक-दूसरे को बेवकूफ बनाने के लिए फेक इंटरव्यू कॉल, कोई शौकिंग न्यूज़ देकर आदि मनाया जाता है जो फ़ेक होता है.
अमेरिका :
अमेरिका में अप्रैल फूल डे के दिन रेडियो पर गलत जानकारी व अलग-अलग डरावने चीजों के चरिए लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। इस दिन लोग दोस्तों, सहकर्मियों व रिश्तेदारों को बेवकूफ बनाकर सेलिब्रेट करते हैं।
इटली :
इटली में अप्रैल फूल डे को अलग तरीके से मनाने की प्रथा है। यहां पर इस दिन लोग एक-दूसरे के पीछे पेपर फिश चिपकाते हैं। इस दिन बच्चों के साथ-साथ बड़े-बूढ़े भी उत्साहित रहते हैं और एक-दूसरे को बेवकूफ बनाते रहते हैं।
यह भी पढ़ें, …ऐसा बोल रहा विजय माल्या मोदी के बारे में
ग्रीस :
ग्रीस में अप्रैल फूल प्रैंक को गुड लक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप किसी के साथ ट्रिक करने वाले हैं तो आपना आने वाला साल बेहतर होगा।
स्काटलैंड :
स्काटलैंड में बेवकूफ को गाउक कहा जाता है इसलिए यहां एक अप्रैल को फूल डे नहीं बल्कि हंट और गाउक डे के नाम से जाना जाता है और इसे दो दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है।