‘पॉलिटिकल सर्कस’ है महागठबंधन : अरुण जेटली

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ब्लॉग लिखकर एक बार फिर महांगठबंधन पर निशाना साधा है। जेटली ने अपने ब्लॉग में लिखा कि पिछले कुछ महीनों से देश महागठबंधन की बातें सुनकर ऊब चुका है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी का देश भर में काम और बीजेपी की जमीन पर पकड़ इतनी मजबूत है कि कोई एक पार्टी के तौर पर इससे नहीं जीत सकती है। भारत के लोग अपने नेताओं को उनके नाम से जज करते हैं, ना कि उनकी परंपरिक पसंद के आधार पर।

जेटली ने लिखा, देश की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल अब बदल चुकी है। अब लोग अपने नेताओं को उनके काम और क्षमता के आधार पर जज करते हैं कि न कि उनकी पारंपरिक पसंद के आधार पर। हमसे विपक्षियों के गठबंधन की बात कही गई है क्योंकि देश को बचाना है। हमसे एक कॉमन मिनिमम एजेंडा प्रोग्राम का वादा किया गया है। इस गठबंधन में हर नेता पीएम पद का दावेदार है और गठबंधन का सूत्रधार बनना चाहता है। नियमित तौर पर ये नेता अपने राज्य में एक शो का आयोजन करते हैं और बाकी नेता गाड़ी में आमंत्रित किए जाते हैं।

वित्त मंत्री ने लीडरशिप को लेकर जारी भिड़ंत का जिक्र करते हुए कहा कि, गठबंधन में कई नेता नेतृत्व करने का दावा करते रहते हैं। इस गठबंधन में हर नेता सिर्फ अपने लिए संभावना देख रहा है। पूर्व में भी इस तरह की सरकारें रही हैं, उनका ट्रैक रेकॉर्ड देखें तो साफ हो जाएगा कि वहां सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *